अक्सर लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को कई नियमों का पालन करना चाहिए। इससे पैसों की तंगी नहीं होती है।
जीवन में खुशहाली बरकरार रखने के लिए कई नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष समेत कई परेशानियों के सामना करना पड़ सकता है।
कई बातें ऐसी होती हैं, जिन्हें अपनाने से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। ऐसा करने से व्यक्ति तरक्की करता है।
रोजाना सुबह उठने के बाद सूर्य को नमस्कार करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा संचार होता है। इसके साथ ही, व्यक्ति को धन प्राप्त होता है।
घर में सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए पेड़-पौधे लगाना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है और तनाव से भी छुटकारा मिलता है।
घर को हमेशा स्वच्छ रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है और आर्थिक तंगी दूर होती है।
घर के मुख्य द्वार पर प्रतिदिन घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वास्तु दोष की भी समस्या नहीं होती है।
घर में सुख-समृद्धि धन की मात्रा को बनाए रखने के लिए तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। इस पौधे को लगाने से घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है।
धन की कमी को दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ