सीढ़ियों के नीचे न रखें ये चीजें, होती है परेशानी


By Amrendra Kumar Yadav22, Jul 2024 04:00 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र का अत्यधिक महत्व

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व होता है। इसमें बहुत सारे नियम बताए गए हैं, जिसका पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

सीढ़ियों का वास्तु शास्त्र

वास्तु में सीढ़ियों से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी होता है। इन नियमों को नजरंदाज करने पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

नीचे न रखें ये चीजें

अक्सर लोग सीढ़ियों के नीचे कुछ न कुछ रख देते हैं। वास्तु में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिनको सीढ़ियों के नीचे नहीं रखना चाहिए।

न रखें जूता चप्पल

सीढ़ियों के नीचे जूता चप्पल नहीं रखना चाहिए। वास्तु की दृष्टि से ऐसा करना उचित नहीं माना जाता है। इससे वास्तु दोष लगता है।

आर्थिक तंगी का सामना

सीढ़ियों के नीचे जूता चप्पल रखने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा धन हानि भी होती है।

डस्टबिन न रखें

सीढ़ियों के नीचे डस्टबिन भी नहीं रखना चाहिए। डस्टबिन सीढ़ियों के नीचे रखने से वास्तु दोष लगता है और परेशानियां होती हैं।

स्टोर रूम न बनाएं

सीढ़ियों के नीचे स्टोर रूम भी नहीं बनाना चाहिए। स्टोर रूम बनाने से धन संबंधी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।

सीढ़ियों के नीचे हो खुला स्थान

वहीं सीढ़ियों के नीचे खुला स्थान होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि खुला स्थान होने से उच्च शिक्षा प्राप्त होती है।

सीढ़ियों के नीचे ये चीजें बिल्कुल भी नहीं रखनी चाहिए। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran. Com