Somvati Amavasya पर न करें ये काम, हो जाएंगे कंगाल


By Ashish Mishra17, May 2025 11:11 AMjagran.com

Somvati Amavasya 2025

सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि सोमवती अमावस्या पर कौन से काम करने से कंगाली आती है?

सोमवती अमावस्या कब है?

पंचांग के अनुसार, 26 मई 2025 को सोमवती अमावस्या मनाई जाएगी। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में सुख-शांति आगमन होता है।

सोमवती अमावस्या शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, सोमवती अमावस्या तिथि की शुरुआत 26 मई को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 27 मई को सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर होगा।

सोमवती अमावस्या पर क्या न करें?

कई काम ऐसे होते हैं, जिसे सोमवती अमावस्या पर करने से बचना चाहिए। इन कामों को करने से धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

सुबह देर तक न सोएं

सोमवती अमावस्या पर सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए। इस दिन सुबह जल्दी उठकर पूजा-पाठ करें। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखने लगते हैं।

तामसिक चीजें न खाएं

सोमवती अमावस्या के दिन तामसिक चीजें जैसे- मांस, मदिरा, लहसुन और प्याज खाने से बचना चाहिए। इसे खाने से पूजा का फल नहीं मिलता है।

क्रोध न करें

सोमवती अमावस्या के दिन किसी व्यक्ति पर क्रोध करने से बचना चाहिए। क्रोध करने से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कंगाली का सामना करना

सोमवती अमावस्या पर इन कामों को करने से व्यक्ति को कंगाली का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, बने हुए कार्य भी बिगड़ने लगते हैं।

पढ़ते रहें

व्रत और त्योहारों पर न करने वाले कामों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ