हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का अत्यधिक महत्व माना जाता है। इस दिन पूजा पाठ का विशेष महत्व होता है क्योंकि इस दिन नकारात्मक शक्तियों का वास अधिक होता है।
ज्येष्ठ माह की अमावस्या इस साल 6 जून को पड़ रही है। इस अमावस्या का विशेष महत्व होता है। इस दिन पितरों का तर्पण किया जाता है।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस दिन कुछ कामों को करने की मनाही है। इन कार्यों को करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में उन कार्यों के बारे में बताएंगे, जिनको अमावस्या के दिन नहीं करना चाहिए।
ज्येष्ठ अमावस्या के दिन तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और देवतागण रुष्ट होते हैं।
वहीं ज्येष्ठ अमावस्या के दिन साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए, इस दिन गंदगी बिल्कुल न करें।
ज्येष्ठ अमावस्या के दिन कोई भी शुभ काम या नया काम करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से कार्यों में सफलता नहीं मिलती है।
वहीं इस दिन तुलसी के पत्ते तोड़ने से बचना चाहिए। तुलसी के पत्ते तोड़ने से तुलसी माता नाराज होती हैं और धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ज्येष्ठ अमावस्या के दिन दान का बहुत महत्व है, ऐसे में इस दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन व वस्त्र का दान करना चाहिए।
ज्येष्ठ अमावस्या के दिन ये काम करने से बचना चाहिए, धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com