यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित रहता है। इस दिन माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार के दिन कौन से काम नहीं करने चाहिए?
अक्सर लोग रोज स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करते हैं। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती है और देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं।
कई काम ऐसे होते हैं, जिसे शुक्रवार के दिन करने से बचना चाहिए। इन कामों को करने से व्यक्ति को कंगाली का सामना करना पड़ सकता है।
शुक्रवार को पैसों का लेनदेन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं। इसके साथ ही, व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
शुक्रवार के दिन तामसिक चीजें जैसे शराब और मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।
शुक्रवार के दिन घर में गंदगी नहीं करना चाहिए। अगर आप गंदगी फैलाते हैं, तो घर में मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है और व्यक्ति को तंगी का का सामना करना पड़ सकता है।
शुक्रवार को चांदी और चीनी का दान नहीं करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने लगते हैं पैसों की कमी हो सकती है।
अगर आप शुक्रवार के दिन इन कामों को करते हैं, तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, व्यक्ति की तरक्की रुकने लगती है।
दिन के अनुसार करने वाले काम के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ