Pradosh Vrat पर न करें ये 4 काम, भोलेनाथ हो जाएंगे नाराज


By Ashish Mishra22, Jan 2025 12:23 PMjagran.com

प्रदोष व्रत 2025

सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। इस दिन शिव जी की पूजा करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत पर कौन से काम करने से भोलेनाथ नाराज होते हैं?

प्रदोष व्रत कब है?

पंचांग के अनुसार, इस बार 27 जनवरी 2025 को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन शिव जी और माता पार्वती की पूजा करने से परेशानियां दूर होने लगती हैं।

प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 26 जनवरी को रात में 08 बजकर 54 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 27 जनवरी को रात को 08 बजकर 34 मिनट पर होगा।

प्रदोष व्रत पर क्या न करें?

कई काम ऐसे होते हैं, जिसे प्रदोष व्रत पर करना वर्जित माना जाता है। इन कामों को करने से व्यक्ति के जीवन में परेशानियां आने लगती हैं।

तामसिक चीजों का सेवन न करें

प्रदोष व्रत के दिन तामसिक चीजों जैसे- मांस-मदिरा और लहसुन-प्याज का सेवन करने से बचना चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से शिव जी नाराज हो सकते हैं।

लड़ाई-झगड़ा करने से बचें

प्रदोष व्रत पर लड़ाई-झगड़ा करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, किसी व्यक्ति को अपशब्द नहीं बोलना चाहिए। ऐसा करने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

केतकी का फूल न चढ़ाएं

शिव जी की पूजा में केतकी के फूल और हल्दी को शामिल नहीं करना चाहिए। इन चीजों का उपयोग वर्जित माना जाता है। इसके उपयोग शिव जी नाराज होने लगते हैं।

टूटे चावल न चढ़ाएं

शिव जी की पूजा करते समय शिवलिंग पर टूटे चावल नहीं चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा, प्रदोष व्रत पर महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ के दौरान वर्जित कामों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ