सुबह यह पक्षी देखने से खुल सकती है किस्मत


By Farhan Khan07, May 2025 04:55 PMjagran.com

नीलकंठ पक्षी

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, नीलकंठ एक ऐसा पक्षी है, जिसका संबंध देवों के देव महादेव यानी शिव जी से है। यह पक्षी देखने में बेहद प्यारा लगता है, जो घर में खुशहाली भी लाता है।

नीलकंठ पक्षी देखने से खुल सकती है किस्मत

आज हम आपको नीलकंठ पक्षी के बारे में बताएंगे, जिसे सुबह के समय देखने से आपकी किस्मत खुल सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

नीलकंठ दाईं ओर नजर आना

अगर आपको नीलकंठ दाईं ओर नजर आ रहा है, तो यह आपके लिए एक खुशखबरी हो सकती है। आपके दिन पलटने वाले हैं।

दिन-रात होगी तरक्की

दिन पलटने के साथ-साथ आपकी फूटी किस्मत भी चमक सकती है। इसके चलते आपकी दिन-रात तरक्की हो सकती है। बिगडे़ काम भी बनने लगते हैं।

अचानक से उड़ते हुए नीलकंठ को देखना

अचानक से उड़ते हुए नीलकंठ को देखना भी बेहद शुभ माना जाता है। यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके घर में धन का आगमन हो सकता है।

घर में धन का आगमन

घर में धन का आगमन होने के साथ-साथ आपको मान-सम्मान भी मिलेगा। आपकी अपने परम मित्र से भी मुलाकात हो सकती है।

नीलकंठ पास से होकर गुजरना

अगर नीलकंठ आपके पास से होकर गुजर जाता है, तो यह संकेत बता रहा है कि आपकी बल्ले-बल्ले होने वाली है। परिवार के सदस्यों की आय बढ़ सकती है।

कर्ज की समस्या से मुक्ति

परिवार के सदस्यों की आय बढ़ने के अलावा आपको कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल सकती है। आपकी लाइफ पूरी तरह से बदल जाएगी।  

सुबह में नीलकंठ पक्षी देखने से किस्मत खुल सकती है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com