हेल्दी रहने के लिए समय पर खाना खाना बेहद जरूरी है। आज की बिजी लाइफस्टाइल में अधिकतर लोग लेट नाइट ही खाना खाते हैं। सेहत के लिए ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है।
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर रात में किस समय डिनर करना चाहिए, ताकि आप किसी गंभीर बीमारी के शिकार न हों। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने से कम से कम तीन से चार घंटे पहले ही डिनर कर लेना चाहिए। यही खाने का सबसे अच्छा समय है। इसके बाद आप जितनी देर करेंगे, उतनी ही आपको परेशानी हो सकती है।
डिनर की टाइमिंग के साथ यह भी बेहद जरूरी है कि आप रात में खाने में किन चीजों को शामिल करते हैं। आपको डिनर में ये चीजें तो भूल से भी नहीं खानी चाहिए।
कुछ लोग रात में बड़े मजे से पालक खाते हैं। डाइट में रात में पालक शामिल करने से ब्लोटिंग हो सकती है, क्योंकि यह फाइबर और आयरन का अच्छा स्रोत होता है।
स्लीप साइकिल को बिगाड़ने में सबसे अहम भूमिका तली हुई चीजों की होती है। इन्हें रात में खाने से आपको गैस और एसिडिटी हो सकती है, क्योंकि ये चीजें पचाने में समय लेती हैं, जिससे आपकी नींद खराब हो सकती है।
अगर आप रात में कॉफी का सेवन करते हैं, तो संभल जाइए। इसमें मौजूद कैफीन आपकी नींद को उड़ा सकता है। कॉफी पीने का सबसे अच्छा समय सुबह माना जाता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com