किचन में तुलसी का पौधा रखने से क्या होता है?


By Farhan Khan19, Aug 2024 08:00 AMjagran.com

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को विशेष महत्व दिया जाता है। इसे पवित्र के साथ-साथ पूजनीय भी माना जाता है। मां लक्ष्मी का यह प्रिय पौधा है।  

सकारात्मक ऊर्जा का वास

लगभग हर हिंदू घर में तुलसी का पौधा पाया जाता है और सुबह-शाम इसकी पूजा भी की जाती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

किचन में तुलसी का पौधा रखना

आज हम आपको बताएंगे कि किचन में तुलसी का पौधा रखने से क्या होता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

शुभ फल की प्राप्ति

अगर आप किचन में तुलसी का पौधा रखते हैं, तो इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है।

मां लक्ष्मी होती है प्रसन्न

इससे मां लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा दोनों प्रसन्न होती हैं। किचन में कभी अन्न की कमी नहीं होती और घर में हमेशा पैसा बरसता रहता है।

उत्तर दिशा में रखें

जब भी किचन में तुलसी का पौधा रखें, तो इसकी दिशा का खासतौर के ख्याल रखना चाहिए। आपको यह पौधा उत्तर दिशा में रखना चाहिए।    

इन बातों का ध्यान रखें

रोजाना नियम से तुलसी की पूजा करें। बेहतर होगा कि किचन में बिना स्नान किए प्रवेश ना करें। ना ही अशुद्ध हाथों से तुलसी को स्पर्श करें।  

तुलसी की पूजा रोज करें

तुलसी का पौधा रसोई में रखने के बाद इस बात का ध्यान रखें कि तुलसी की पूजा रोजाना करें। वरना भारी संकट का सामना करना पड़ सकता है।

घर में सकारात्मक माहौल के लिए तुलसी में किचन का पौधा जरूर रखें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com