हथेली में हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा के बीच के नीचे और जीवन रेखा के ऊपर वाला भाग मंगल पर्वत का होता है। जो व्यक्ति को शुभ और अशुभ फल के बारे में बताती है।
आज हम आपको कुछ ऐसी रेखाओं के बारे में बताएंगे, जो व्यक्ति की बंद किस्मत का ताला खोल सकती है। आइए इन रेखाओं के बारे में जानें।
मंगल पर्वत पर यदि त्रिभुज का निशान है, तो व्यक्ति को शुभ फल प्रदान करता है। व्यक्ति को कार्य में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकता है।
मंगल पर्वत पर शंख का निशान हो, तो ये बेहद ही शुभ निशान माना जाता है। ऐसे जातक धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इनका मन धर्म-कर्म में ज्यादा रुचि लेने वाले होते हैं।
इस तरह के जातक धार्मिक यात्रा भी करेंगे। सरकारी नौकरी या अपना खुद का कारोबार करना चाहते है, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी।
अगर कोई रेखा चंद्र पर्वत से निकलते हुए शनि पर्वत पर जाकर मिलती हो, तो ऐसे लोगों के पास कभी धन की कमी नहीं होती।
हथेली पर गुरु पर्वत पर बना वर्ग का निशान व्यक्ति को बहुत ही भाग्यशाली और धनवान बनता है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com