कई बार लोगों के मन में सवाल आता है कि नमक को किस बर्तन में रखना अच्छा माना जाता है। आइए जानते हैं कि नमक को किस बर्तन में रखें?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन करने से वास्तु से जुड़ी समस्या नहीं होती है।
नमक को रखते समय बर्तन का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे प्लास्टिक या कांच के बर्तन में रखना अच्छा माना जाता है। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
नमक को कांच या प्लास्टिक के बर्तन में रखने से घर में सुख-समृद्धि का प्रवेश होता है। इसके अलावा परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।
नमक कभी भी नमक को धातु के बर्तन में नहीं रखना चाहिए। इसे स्टील या लोहे के बर्तन में रखने से चंद्र और शनि के मिलन से ग्रह दोष का सामना करना पड़ सकता है।
नमक रखे हुए डिब्बे को दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। इसे यम की दिशा मानी जाती है। नमक रखने से आपको कर्ज का सामना करना पड़ सकता है।
ज्योतिष के अनुसार, सूर्यास्त के बाद नमक का दान करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो गया है तो पानी में नमक मिलाकर पोछा लगाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
घर में रखी जाने वाली चीजों के बारे में जानने और अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ