खाना खाने के बाद 10 मिनट वॉक करने से क्या होता है?


By Farhan Khan23, Dec 2025 03:48 PMjagran.com

एक्सरसाइज न करना

आज की हमारी लाइफस्टाइल कुछ इस तरह की हो चुकी है कि हमें न ठीक से खाना खाते हैं। न टाइम पर सोते हैं और एक्सरसाइज न करने का तो कहना चाहिए। इससे आपका शरीर बीमार हो सकता है।

वॉक करना

शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रखने का सीधा सा फार्मूला है कि आपको अपने डेली रूटीन में कुछ न कुछ एक्सरसाइज जरूर शामिल करनी चाहिए। ऐसे में वॉक करना सबसे आसान एक्सरसाइज है।

खाने के बाद वॉक करना

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप खाना खाने के बाद 10 मिनट वॉक करते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

मांसपेशियां होती हैं मजबूत

अगर आप खाना खाने के बाद रोजाना 10 मिनट वॉक करते हैं, तो इससे आपकी पैरों की मांसपेशियां मजबूत हो सकती हैं। कुछ ही दिनों में इसके सकारात्मक रिजल्ट आपके सामने होंगे।

शुगर लेवल रहता है कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों को रोजाना खाना खाने के बाद 10 मिनट वॉक करनी चाहिए। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और डायबिटीज में शुगर लेवल कंट्रोल करना बेहद जरूरी है।

वजन होगा कम

जो लोग शरीर के बढ़ते वजन से परेशान है और इसे कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको रोजाना खाना खाने के बाद 10 मिनट वॉक करनी चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।

स्ट्रेस से निजात

जिन लोगों को हर छोटी-छोटी बात पर स्ट्रेस होने लगता है। उन लोगों के लिए खाना खाने के बाद रोजाना 10 मिनट की वॉक किसी अमृत से कम नहीं है। इससे आपका दिमाग शांत हो सकता है।

पेट रहता है चकाचक

खाना खाने के बाद 10 मिनट वॉक करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आपका पेट अच्छा हो सकता है। ऐसे में आपको रोजाना वॉक करनी चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com