घर में कनेर का पौधा लगाना शुभ है या अशुभ?


By Amrendra Kumar Yadav15, Aug 2024 03:00 PMjagran.com

कनेर का पौधा है बहुत शुभ

वास्तु शास्त्र में कनेर का पौधा बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

माता लक्ष्मी का होता है वास

कनेर के पौधे में माता लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसे घर में लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

घर में आती है खुशहाली

इस पौधे को घर में रखने से खुशहाली आती है। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

वास्तु दोष दूर होता है

घर में वास्तु दोष होने से कार्यों में बार-बार असफलता का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कनेर का पौधा लगाने से घर का वास्तु दोष दूर होता है।

होता है धन लाभ

यह पौधा घर में लगाने से धन लाभ होता है। इसे घर में लगाने से आर्थिक रूप से तरक्की के योग बनते हैं और सफलता मिलती है।

पूरे होते हैं काम

कनेर को पूर्व और पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। सही दिशा में यह पौधा लगाने से रुके हुए काम पूर्ण होते हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

सफेद और पीले रंग का फूल लगाएं

वास्तु में बताए नियमों के अनुसार, सफेद और पीले रंग के कनेर के फूल खरीदना बहुत शुभ होता है। इससे माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

लाल कनेर न लगाएं

वहीं, लाल रंग के कनेर के फूल नहीं लगाना चाहिए। इसे घर में लगाना अशुभ माना जाता है और परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

घर में कनेर का पौधा लगाने से बहुत लाभ मिलते हैं। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com