काबुली चने सभी के फेवरेट होते हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होते हैं। काबुली चने बर्गर टिक्की, हम्मस, फलाफेल और सलाद आदि में इस्तेमाल किए जाते हैं।
काबुली चने फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि एक हफ्ते तक काबुली चने खाने से शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए जानें।
डायबिटीज के मरीज के लिए काबुली चने किसी रामबाण से कम नहीं है क्योंकि इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है।
काबुली चने फाइबर का रिच सोर्स माने जाते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।
अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको काबुली चने खाने चाहिए। ये कैल्शियम और जिंक से भरपूर होते हैं।
कब्ज की समस्या से जूझ रहे मरीजों को काबुली चने जरूर खाने चाहिए। यह चने फाइबर से भरपूर होते हैं और फाइबर कब्ज से राहत दिलाता है।
मोटापा से राहत पाने के लिए आपको काबुली चने खाने चाहिए क्योंकि इसमें फाइबर और प्रोटीन मौजूद होता है। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आ जाएगा।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com