मेथी और धनिया पाउडर खाने से क्या होता है?


By Farhan Khan22, Nov 2024 12:45 PMjagran.com

पोषक तत्वों से भरपूर मेथी

मेथी के बीजों में फाइबर, प्रोटीन, कार्ब्स, आयरन और मैग्नीशियम पाया जाता है। यह आपको लंबे समय तक सेहतमंद रखती है।

सेहत के लिए फायदेमंद धनिया

वहीं धनिया के बीजों में विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन-के, फोलेट, पोटेशियम, मैंगनीज और बीटा कैरोटीन होता है।

मेथी और धनिया पाउडर खाने से क्या होता है?

आज हम आपको बताएंगे कि मेथी और धनिया पाउडर खाने से क्या होता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।  

खराब कोलेस्ट्रॉल का खात्मा

अगर आप मेथी और धनिया पाउडर खाते हैं, तो ऐसे में शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल का खात्मा हो सकता है।

कब्ज से निजात

कब्ज संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए आप धनिया और मेथी के पाउडर का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसमें फाइबर होता है।

डायबिटीज कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों को धनिया और मेथी के पाउडर का सेवन करना चाहिए। इससे यह बीमारी काफी हद तक कंट्रोल हो सकती है।    

वेट लॉस

अगर आप मोटापे से परेशान है, तो ऐसे में आपके मेथी और धनिया पाउडर का सेवन करना चाहिए। इससे वेट लॉस हो सकता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com