जीरा, सौंफ और अजवाइन भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाले आम मसाले हैं। इनका इस्तेमाल खाने में तड़का लगाने के लिए किया जाता है।
इन मसालों में औषधीय गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि जीरा, सौंफ और अजवाइन का पानी पीने से क्या होता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
जीरा, सौंफ और अजवाइन का पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें मौजूद तत्व पाचन क्रिया को बेहतर करने में मदद करते हैं।
इससे आपको कब्ज, गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। आपको रोज पीना चाहिए।
जीरा, सौंफ और अजवाइन का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
अजवाइन, जीरा और सौंफ के पानी का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं।
जीरा, सौंफ और अजवाइन का पानी शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com