नमस्कार करने से क्या होता है?


By Farhan Khan01, Dec 2025 03:06 PMjagran.com

नमस्कार करना

जब हम किसी दूसरे व्यक्ति को सम्मान देने के लिए अपने दोनों हाथों को एक-साथ जोड़ते हैं, तो इससे नमस्कार कहा जाता है। इसके धार्मिक दृष्टि के साथ-साथ सेहत के लिहाज से कई फायदे हैं।

नमस्कार करने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप दूसरों को नमस्कार करते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं। आइए इन फायदों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

मानसिक हेल्थ होती है बेहतर

जिन लोगों को हर छोटी-बड़ी बात पर स्ट्रेस होने लगता है। उन लोगों को रोजाना नमस्कार करना चाहिए। इससे उन लोगों की मानसिक हेल्थ काफी अच्छी हो सकती है।  

याददाश्त में सुधार होना

अगर आप उन लोगों में शामिल है, जिन्हें रखी हुई चीज बेहद कम याद आ पाती है, तो आपको नमस्कार करना चाहिए। इससे आपकी याददाश्त में सुधार हो सकता है।  

रहेंगे एनर्जी से भरपूर

नमस्कार करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहेंगे। जानकारी के लिए बता दें, कि सर्दियों में अक्सर हमें आलस आता है।

दिल रहता है हेल्दी

जो लोग दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। उन लोगों को नमस्कार जरूर करना चाहिए। नमस्कार करने से दिल लंबे समय तक हेल्दी रहता है।

गुस्सा कंट्रोल होना

नमस्कार करने से गुस्सा कम होता है। इसके चलते व्यक्ति का स्वभाव और अधिक विनम्र हो जाता है। अगर आपको गुस्सा ज्यादा आता है, तो एक बार नमस्कार करना शुरू कर दें।

नकारात्मक भाव न रखें

हालांकि, आपको नमस्कार करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके मन में किसी भी तरह का नकारात्मक भाव नहीं होना चाहिए। दूसरों के प्रति हमेशा सकारात्मक भाव रखें।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com