शिवलिंग पर शाम को जल चढ़ाने से क्या होता है?


By Farhan Khan09, Apr 2025 06:31 PMjagran.com

सोमवार का दिन शिव जी को समर्पित

सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। सोमवार का दिन देवों के देव महादेव शिव जी को समर्पित होता है।

सोमवार के दिन पूजा करने के लाभ

सोमवार के दिन शिव जी की पूजा करने से जातकों की मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम भी बना रहता है।  

शिवलिंग का होता है विशेष महत्व

शिव जी की पूजा में शिवलिंग का विशेष महत्व होता है। शिव जी को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर कई चीजें अर्पित की जाती है। इसके अपने नियम भी है।

शिवलिंग पर शाम को जल चढ़ाने से क्या होता है?

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप शिवलिंग पर शाम को जल चढ़ाते हैं, तो इससे क्या होता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

जल चढ़ाना माना जाता है अशुभ

हिंदू पुराणों के अनुसार, शाम को शिवलिंग पर जल चढ़ाना बेहद अशुभ माना जाता है। इससे परिवार पर संकट आ सकता है।  

पूजा का फल नहीं मिलता

परिवार पर संकट आने के साथ-साथ पूजा का फल भी प्राप्त नहीं होता है। काम बिगड़ने का खतरा भी बना रहता है।  

शिवलिंग पर जल अर्पित करने का टाइम

शिवलिंग पर जल अर्पित करने का सबसे शुभ समय सुबह 05 बजे से 11 बजे तक माना जाता है। आपको भी इसी टाइम जल चढ़ाना चाहिए।  

जल अर्पित करने की दिशा

शिवलिंग पर जब भी जल अर्पित करें, तो दिशा का खास ख्याल रखें। दक्षिण दिशा की तरफ खड़े होकर जल अर्पित करें। इससे शिव जी प्रसन्न होते हैं।

शिवलिंग पर शाम को जल चढ़ाना अशुभ माना जाता है। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com