रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहनों के बीच प्यार को बढ़ावा देता है। आइए जानते हैं कि राखी में तीन गांठ बांधते से क्या होता है?
इस साल रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इसी दिन बहन भाई के हाथ में राखी बांधकर उसे लंबी उम्र का आशीर्वाद देंगी।
19 अगस्त को राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 32 मिनट से लेकर 04 बजकर 20 मिनट तक है। इसके बाद प्रदोष काल में शाम 06 बजकर 56 मिनट से लेकर 09 बजकर 08 मिनट तक है।
पंचांग के अनुसार, 19 अगस्त को प्रातः 05 बजकर 53 से दोपहर 01 बजकर 32 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा। इस दौरान राखी बांधने से बचना चाहिए।
रक्षाबंधन के दिन राखी में तीन गांठ लगाई जाती है। इससे भाई-बहन के बीच रिश्ते मजबूत होते हैं और जीवन में आ रही परेशानियां दूर होने लगती हैं।
राखी की पहली गांठ भाई की लंबी उम्र और दूसरी गांठ बहन की लंबी उम्र और तीसरी गांठ भाई-बहन के बीच रिश्तों को मजबूत करने के लिए बांधी जाती है।
भाई के हाथ में राखी की तीन गांठ बांधने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा, भाई को दीर्घायु की प्राप्ति होती है।
राखी बांधते समय ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:। तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल मंत्र का जाप करना चाहिए।
साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ