इन दिनों पूरे भारतवर्ष में भीषण गर्मी हो रही है। ऐसे में लोगों का लाइफस्टाइल पूरी तरह से चेंज हो चुका है। लोग एक दिन में 3-4 बार नहा रहे हैं, ताकि शरीर को ठंडक मिल सकें।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर हम बुखार में नहा रहे हैं, तो इससे शरीर पर क्या असर पड़ता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
बुखार में आप नहा सकते हैं। इसमें परेशानी की कोई बात नहीं है, लेकिन इस बात का खासतौर से ख्याल रखें कि पानी गुनगुना होना चाहिए।
बुखार में गुनगुने पानी से शरीर का तापमान कम होता है और शरीर में होने वाले दर्द से में भी राहत मिलती है। नहाने से आप फ्रेश और अच्छा महसूस करते हैं।
बुखार में नहाने से आपकी मसल्स भी रिलेक्स होती हैं। हालांकि अगर बुखार ज्यादा है, तो आपको नहाने से बचना चाहिए। इससे शरीर का तापमान बढ़ सकता है।
तेज बुखार में आप फिर भी नहाना चाहते हैं, तो इसका तरीका है। इसके लिए आपको गीला तौलिया लेना चाहिए और इस गीले तौलिए से अपना शरीर साफ करना चाहिए।
अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे आपके शरीर का तापमान कम हो सकता है। इसके चलते आप बुखार भी कम हो सकता है और सिर में होने वाले दर्द से भी राहत मिल सकती है।
बुखार उतारने के लिए आप तुलसी का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-बायोटिक गुण पाए जाते हैं। आपको काफी आराम मिलेगा।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com