स्मोकिंग करने से आप न सिर्फ लंग कैंसर का शिकार हो सकते हैं, बल्कि यह आपकी स्किन, आंखों और दिमाग के लिए भी हानिकारक हो सकता है।
आज हम आपको न्यूबेला सेंटर फॉर वूमेन हेल्थ, नई दिल्ली की निदेशक डॉ. गीता श्रॉ के मुताबिक बताएंगे कि अगर आप 1 हफ्ते तक स्मोकिंग नहीं करते हैं, तो इससे सेहत पर क्या असर पड़ सकता है? आइए इसके बारे में जानें।
अगर आप 1 हफ्ते तक स्मोकिंग नहीं करते हैं, तो इससे आपके कार्बन मोनोऑक्साइड का लेवल नॉर्मल हो जाएगा।
1 हफ्ते तक सिगरेट-बीड़ी न पीने से आपकी हार्ट फंक्शनिंग बेहतर हो सकती है और दिल का दौरा पड़ने की संभावना भी काफी कम हो जाती है।
1 हफ्ते के लिए धूम्रपान छोड़ने से फेफड़ों के अंदर ब्रोन्कियल ट्यूब्स रिलेक्स होने लगती हैं। जिससे सांस संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 1 हफ्ते तक स्मोकिंग न करने से ब्लड प्रेशर नॉर्मल हो जाता है। आपको भी एक बार ऐसा करके देखना चाहिए।
स्मोकिंग छोड़ने से स्किन में ब्लड और ऑक्सीजन का सर्कुलेशन बढ़ जाता है। स्किन डिजीज से बचाव होता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com