अक्सर लोग घर की दीवार पर घड़ी लगाते हैं। इस दौरान कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि दरवाजे के ऊपर घड़ी लगाने से क्या होता है?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।
वास्तु के अनुसार, दरवाजे के ऊपर घड़ी लगाना अशुभ होता है। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों को परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है।
अगर आप दरवाजे के ऊपर घड़ी लगाते हैं, तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। इसके अलावा, बने हुए काम बिगड़ने लगते हैं।
अगर आप दरवाजे के ऊपर घड़ी लगाते हैं, इससे गृह क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगता है।
दरवाजे पर घड़ी लगाने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। ऐसा करने से परिवार की तरक्की भी रुकने लगती है।
वास्तु के अनुसार, घर में कभी भी बंद घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इस तरह की घड़ी लगाने से बुरा वक्त ठहरने लगता है और नकारात्मक ऊर्जा आने लगती है।
वास्तु के अनुसार, घर में घड़ी को हमेशा उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इस दिन में लगाने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है और परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
वास्तु के नियमों का पालन करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ