घर में मनी प्लांट लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे धन से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं। आइए जानते हैं कि मनी प्लांट में दूध डालने से क्या होता है?
घर में पेड़-पौधे लगाते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।
घर में लगे मनी प्लांट में दूध डालने से कई फायदे होते हैं। इससे परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं और सकारात्मकता बनी रहती है।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को मनी प्लांट में दूध अर्पित करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।
मनी प्लांट में दूध डालने से कुंडली में ग्रहों का प्रकोप कम होने लगता है। इसके साथ ही, जीवन में आने वाली परेशानियां भी दूर होने लगती हैं।
घर में लगे मनी प्लांट में दूध डालने से गृह क्लेश से छुटकारा मिलता है। वहीं, परिवार में सुख-समृद्धि का भी आगमन होता है।
घर में मनी प्लांट लगाकर पूजा-पाठ करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इससे कारोबार में आने वाली बाधाएं भी दूर होने लगती हैं।
वास्तु के अनुसार, घर में मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। यह भगवान गणेश की दिशा होती है, जिससे आर्थिक लाभ होता है।
पौधे पर अर्पित करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ