भारत में अधिकतर लोगों की दिन की शुरुआत चाय से होती है। सुबह-सुबह एक कप चाय पीकर ही नींद गायब होती है और इसके बाद ही कोई काम शुरू करते हैं।
वहीं, दिनभर काम के बाद होने वाली थकान और सिरदर्द से भी चाय राहत दिलाती है। इसके साथ ही किसी से मिलने पर चाय पीते हुए गप्पें लड़ाना तो सभी को पसंद है।
चाय का सेवन वैसे तो कई समस्याओं से राहत दिलाती है लेकिन अगर इसमें एक चम्मच घी मिलाकर सेवन किया जाए तो इसके लाभ और भी बढ़ जाते हैं।
चाय में एक चम्मच घी मिलाकर सेवन करने से आलस दूर होता है और भरपूर एनर्जी मिलती है, जिससे बिना थके काम करने में मदद मिलती है।
घी हॉर्ट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। चाय में घी मिलाकर सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है और दिल की सेहत दुरुस्त रहती है।
घी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। ऐसे में चाय में घी मिलाकर सेवन करने से सर्दी-जुकाम की समस्या से राहत मिलती है और मौसमी बीमारियों से भी बचाव होता है।
घी का सेवन दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इससे ब्रेन फंक्शन बेहतर होता है, चाय में घी मिलाकर सेवन करने से दिमाग तेज होता है।
चाय में घी का सेवन करने से स्ट्रेस रिलीज होता है और दिमाग अच्छे से काम करता है। इसके सेवन से हार्मोन भी बैलेंस रहते हैं।
चाय में 1 चम्मच घी मिलाकर सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com