आज की भागदौड़ भरी लाइफ में पैरों में दर्द होना आम बात है। ऐसे में कुछ लोग दर्द से राहत के लिए पैरों की मालिश करते हैं, जो कि एक प्रभावी तरीका भी है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रात में पैरों पर सरसों का तेल लगाकर इसकी मालिश करते हैं, तो इससे क्या होता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
सरसों के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड, पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, ओमेगा-3, फैटी एसिड, ओमेगा-6 फैटी एसिड, विटामिन-ई और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि रोजाना पैरों पर सरसों का तेल लगाकर मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
जो लोग नींद की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें रोजाना पैरों पर सरसों का तेल लगाकर मालिश करनी चाहिए। इससे काफी आराम मिलेगा।
दर्द से छुटकारा पाने के लिए रात में पैरों पर सरसों का तेल लगाया जा सकता है। सरसों का तेल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है।
अगर आपको हर छोटी-छोटी बात पर स्ट्रेस होता है, तो इसके लिए आपको रात में पैरों पर सरसों का तेल लगाना चाहिए। इससे आपका माइंड शांत रहेगा।
गर्मी में अक्सर हमारा पेट खराब हो ही जाता है। अगर आप अपने पाचन को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए रात में पैरों पर सरसों का तेल जरूर लगाएं।
रात में पैरों पर सरसों का तेल लगाने से आपके शरीर को फायदे मिल सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com