अक्सर लोग तिजोरी में कई चीजें रखते हैं। इससे व्यक्ति के जीवन में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि तिजोरी में सुपारी रखने से क्या होता है?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।
वास्तु के अनुसार, तिजोरी में सुपारी रखना शुभ होता है। इस रखने से परिवार के लोगों की किस्मत खुलने लगती है और तरक्की के योग बनते हैं।
तिजोरी में सुपारी रखने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। इसके साथ, परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने लगती है और तिजोरी में भी धन भरा रहता है।
पूजा-पाठ में सुपारी का विशेष महत्व होता है। इसे तिजोरी में रखने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है, जिससे जीवन में आने वाली परेशानियां भी दूर होने लगती हैं।
अगर आप कारोबार में नुकसान का सामना कर रहे हैं, तो तिजोरी में सुपारी रखें। इससे बिजनेस में लाभ होता है और निवेश के लिए रास्ते खुलने लगते हैं।
गृह क्लेश का सामना करने वाले लोगों को तिजोरी में सुपारी रखना चाहिए। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
सुपारी को गणेश जी का प्रतीक माना जाता है। इसे तिजोरी में रखने से गणपति जी प्रसन्न होते हैं, जिससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
तिजोरी में रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ