जेब में पुराने नोट रखने से क्या होता है?


By Ashish Mishra17, Nov 2024 11:06 AMjagran.com

जेब में पुराना नोट रखना

कई लोग जेब में पुराना नोट रखे रहते हैं। ऐसा करने से आमदनी पर अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि जेब में पुराने नोट रखने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र

जेब में पैसा रखते समय वास्तु के नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

जेब में फटे-पुराने नोट रखने के नुकसान

वास्तु के अनुसार, जेब में फटे-पुराने नोट रखना अशुभ होता है। इसे रखने से जीवन में नकारात्मकता आती है और पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

मां लक्ष्मी होती है नाराज

जेब में फटे-पुराने नोट या फालतू के कागज रखने से बचना चाहिए। इन चीजों को रखने से मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं, जिससे धन से जुड़ी समस्या होने लगती है।

आर्थिक तंगी का सामना करना

अगर आप जेब में फटे-पुराने नोट रखते हैं, तो सावधान हो जाइए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है और बेवजह पैसा खर्च होने लगता है।

व्यापार में बाधा

जेब में पुराने नोट रखने से व्यापार में बाधा आ सकती है, जिससे कारोबार में कमी आ सकती है और पैसों का आवागमन भी बाधित हो सकता है।

कर्ज की समस्या

जेब में फटे-पुराने पैसे रखने से कर्ज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, किसी को उधार दिया पैसा भी नहीं मिलता है।

फटा पर्स न रखें

जेब में कभी भी फटा हुआ पर्स नहीं रखना चाहिए। अगर आप फटी पर्स रखते हैं, तो धन की कमी हो सकती है या पैसों का नुकसान हो सकता है।

पढ़ते रहें

वास्तु से जुड़े नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ