अक्सर लोग घर में हाथी की मूर्ति रखते हैं। ऐसा करने से कई व्यक्ति के जीवन में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि घर में हाथी की मूर्ति रखने से क्या होता है?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वास्तु के अनुसार, घर में हाथी की मूर्ति रखना बेहद शुभ होता है। इसे रखने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
हाथी को भगवान गणेश का स्वरूप माना जाता है। इसकी मूर्ति घर में रखने से गणपति जी की कृपा बनी रहती है और धन में वृद्धि भी होती है।
घर में हाथी की मूर्ति रखने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, गृह क्लेश से भी छुटकारा मिलता है और घर का वातावरण भी अच्छा रहता है।
वास्तु के अनुसार, घर में चांदी के हाथी की मूर्ति रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा संचार होता है।
घर में चांदी के हाथी के जोड़े को उत्तर दिशा में लगाना शुभ होता है। इस दिशा में मूर्ति लगाने से धन लाभ होता है और कंगाली की समस्या भी दूर होती है।
अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो घर में हाथी की मूर्ति रखें। इससे करियर में सफलता मिलती है।
घर में रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ