अक्सर लोग लौंग का सेवन करते हैं। इससे शरीर को कई फायदे भी होते हैं। आइए जानते हैं कि लौंग को रात भर मुंह में रखने से क्या होता है?
शरीर को फिट रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
इसमें विटामिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसे रात भर मुंह में रखकर सोने से कई फायदे होते हैं।
लौंग को मुंह में रखकर रातभर होने से दांतों में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। इसके अलावा, मुहं में छाले नहीं पड़ते हैं और मुंह से बदबू नहीं आती है।
रात में मुंह में लौंग रखने और उसे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है। इससे शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा नहीं रहता है
अगर आप सर्दी-खांसी की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आपको लौंग का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा, पानी में लौंग को उबालकर पानी को पी सकते हैं।
लौंग में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए लौंग बेहद फायदेमंद होता है।
रात में सोते समय मुंह में लौंग रखकर सोने से अच्छी नींद आती है। इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो दिमाग को रिलैक्स महसूस कराने में मदद करते हैं।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ