घर में झूला लगाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra03, May 2024 12:46 PMjagran.com

घर में झूला लगाना

आपने अक्सर देखा होगा कि घरों में झूला लगा रहता है। इसका अलग ही महत्व होता है। आइए जानते हैं कि घर में झूला लगाने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष की समस्या हो सकती है।

घर में झूला लगाने के फायदे

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लकड़ी का झूला लगाना शुभ माना जाता है। इस झूले को लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

पढ़ाई में सफलता

घर में झूला लगाने से बरकत होने लगती है। इसके अलावा बच्चों को पढ़ाई में भी सफलता मिलती है और मन का भय दूर होने लगती है।

ग्रह दोष दूर करना

अगर ग्रहों के दोष का सामना कर रहे हैं, तो घर में झूला लगाएं। इसे लगाने से घर में धन रुकता है और कुडंली में ग्रह भी मजबूत होते हैं।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

घर में झूला लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

झूला लगाने की दिशा

घर में झूला लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। झूला को ऐसा लगाना चाहिए ताकि यह पूर्व से पश्चिम की तरफ झूले।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

घर में झूला लगाने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों को तरक्की होती है।

पढ़ते रहें

वास्तु से जुड़े नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ