हम जिस भी तरह की डाइट लेते हैं, उसी तरह का हमारा शरीर बनता है। शरीर को निरोग रखने के लिए हमेशा अच्छी और हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। इन्हीं में मेडिटेरेनियन डाइट भी शामिल है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप मेडिटेरेनियन डाइट रोजाना फॉलो करते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या लाभ मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
मेडिटेरेनियन डाइट में फल-सब्जियां ज्यादा शामिल की जाती है। वहीं, मिल्क प्रोडक्ट, अंडा-मीट या प्रोसेस्ड फूड आदि जैसी चीजों को शामिल नहीं किया जाता। मेडिटेरेनियन डाइट में चीनी या नमक का सेवन कम किया जाता है।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए मेडिटेरेनियन डाइट एक बढ़िया विकल्प हो सकता है क्योंकि इसमें पोटैशियम से भरपूर फूड्स होते हैं।
बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आप मेडिटेरेनियन डाइट का सेवन कर सकते हैं। इनमें विटामिन-सी होता है।
आज के समय में लोग तेजी से डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज में शुगर लेवल मेंटेन करना होता है। ऐसे में आपको मेडिटेरेनियन डाइट फॉलो करनी चाहिए।
अगर आपको अक्सर चीजें याद नहीं रहती है, तो ऐसे में आपको मेडिटेरेनियन डाइट फॉलो करनी चाहिए। इससे आपकी याददाश्त मजबूत हो सकती है।
मेडिटेरेनियन डाइट फॉलो करते समय आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप इसे ज्यादा न खाएं। ज्यादा खाने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com