ज्यादा पेन किलर लेने से क्या होता है?


By Farhan Khan23, Nov 2024 02:34 PMjagran.com

पेन किलर लेना

सर्दियों में अक्सर शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द की समस्या बनी रहती है। इसके लिए लोग अक्सर पेन किलर लेते हैं।

ज्यादा पेन किलर लेने के नुकसान

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप ज्यादा पेन किलर लेते हैं, तो इससे सेहत पर क्या असर पड़ता है। आइए इसके बारे में जानें।

हो सकती है एसिडिटी

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप ज्यादा पेन किलर लेते हैं, तो ऐसे में आपको एसिडिटी हो सकती है।

गैस्ट्रिक ब्लीडिंग होने का खतरा

एसिडिटी होने से अल्सर और गैस्ट्रिक ब्लीडिंग का खतरा बढ़ जाता है। बेहतर होगा कि आप कम से कम पेन किलर खाएं।

गंभीर बीमारियों के शिकार

ज्यादा पेन किलर लेने से किडनी में गंदगी जमने लगती है और आप गंभीर बीमारियों के शिकार होने लगते हैं।

किडनी स्टोन का खतरा

लगातार पेन किलर खाने से किडनी स्टोन का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा किडनी की फंक्शनिंग में मुश्किल होती है।

मांसपेशियों में कमजोरी

अगर आप पेन किलर्स खाते हैं, तो इससे मांसपेशियों में कमजोरी, अनियमित दिल की धड़कन और थकान जैसे लक्षण महसूस होते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com