सूरजमुखी के बीज खाने से क्या होता है?


By Priyam Kumari21, Oct 2025 05:00 PMjagran.com

सूरजमुखी के बीज के फायदे

सूरजमुखी के बीज सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद कई पोषक तत्व कई बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं। आइए सूरजमुखी के बीज खाने के कुछ अद्भुत फायदों के बारे में जानें।

हार्ट हेल्थ में सुधार

सूरजमुखी के बीजों में हृदय के लिए अनुकूल फैटी एसिड होते हैं, खासकर मोनो और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स। ये कोलेस्ट्रॉल कम करने और दिल की बीमारियों के जोखिम को घटाने में मदद करते हैं।

पाचन में मदद

सूरजमुखी के बीज में फाइबर भरपूर होता है। यह पाचन तंत्र को सुचारू रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

विटामिन E का बड़ा स्रोत

बीज में विटामिन E प्रचुर मात्रा में होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह त्वचा को स्वस्थ रखता है, उम्र के असर को कम करता।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

सूरजमुखी के बीजों में मैग्नीशियम, फास्फोरस और कैल्शियम मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और मांसपेशियों की स्वस्थ कार्यप्रणाली में सहायक हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाएं

सूरजमुखी के बीज में सेलेनियम और जिंक जैसे मिनरल्स होते हैं। ये इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।

ऊर्जा बढ़ाने में सहायक

बीज में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करते हैं। यह थकान और कमजोरी कम करने में भी मदद करता है।

मानसिक स्वास्थ्य में लाभ

विटामिन B, मैग्नीशियम और सेलेनियम दिमाग के लिए अच्छे हैं। ये तनाव, चिंता और डिप्रेशन को कम करने में मदद करते हैं।

सूरजमुखी के बीज खाने से ये फायदे होते हैं। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva