भीगे हुए चने खाने से क्या होता है?


By Priyam Kumari25, Nov 2025 03:34 PMjagran.com

भीगे हुए चने खाने के फायदे

भीगे हुए चने प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। इन्हें रातभर भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। आइए जानें इन्हें खाने से शरीर में क्या-क्या बदलाव आते हैं।

वजन कम करने में मदद

भीगे हुए चने में मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन नियंत्रित रहता है। ये मेटाबॉलिज्म को भी तेज बनाते हैं।

ऊर्जा में वृद्धि

भीगे चने शरीर में ऊर्जा बढ़ाते हैं, क्योंकि इनमें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन भरपूर होता है। सुबह इनका सेवन करने से पूरे दिन थकान कम महसूस होती है।

शरीर में खून बढ़ाता है

भीगे चने आयरन का अच्छा स्रोत हैं, जिससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है और एनीमिया की समस्या में सुधार होता है।

पाचन शक्ति मजबूत

फाइबर से भरपूर चने कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं। पेट साफ रखने में बेहद फायदेमंद हैं।

हार्ट हेल्थ बेहतर

चना में पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है और ब्लड प्रेशर बैलेंस रखता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

मांसपेशियां मजबूत

प्रोटीन मसल्स बनाने में मदद करता है, इसलिए जिम जाने वाले या बॉडी बिल्डिंग करने वाले लोग इन्हें जरूर खाते हैं।

स्किन और बालों के लिए लाभकारी

भीगे चने में जिंक और प्रोटीन स्किन ग्लो बढ़ाता है और बालों को मजबूत बनाता है। इससे पिंपल्स भी कम होते हैं।

रोजाना 1 मुट्ठी चने का सेवन जरूर करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva