लहसुन एक ऐसा मसाला है, जो खाने का स्वाद बढ़ाता है। इसके साथ यह कई औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। लहसुन आपको लंबे समय तक हेल्दी रखता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोज रात में भुना हुआ लहसुन खाते हैं, तो इससे सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जो लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें भुना हुआ लहसुन खाना चाहिए। इससे उनका वेट लॉस हो सकता है।
भुना हुए लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों में सूजन और दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि रोज रात में भुना हुआ लहसुन खाने से इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है क्योंकि इसमें अल्लिसिन नामक कंपाउंड होता है।
भुना हुआ लहसुन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायता करता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। आपको भी रोजाना रात में इसका सेवन करना चाहिए।
भुना हुआ लहसुन पाचन एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ावा दे सकता है, जिससे आपको कब्ज और अपच जैसी पाचन समस्याओं से राहत मिल सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com