रोज 1 चम्‍मच मोरिंगा पाउडर खाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra11, Nov 2024 12:01 PMjagran.com

मोरिंगा पाउडर का सेवन

अक्सर लोग मोरिंगा पाउडर का सेवन करते हैं। इससे शरीर पर कई तरह के प्रभाव पड़ते हैं। आइए जानते हैं कि रोज मोरिंगा पाउडर खाने से क्या होता है?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त चीजों को खाना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

मोरिंगा में पाए जाने वाले गुण

इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी, विटामिन बी 6, राइबोफ्लेविन और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसे खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

मोरिंगा पाउडर में विटामिन-ई पाया जाता है, जो स्किन को पोषक प्रदान करने में मदद करता है। मोरिंगा पाउडर को रोज लेने से स्किन पर चमक आने लगती है।

पाचन को दुरुस्त रखना

मोरिंगा में पर्याप्त मात्रा में फाइबर और प्राकृतिक यौगिक होते हैं, पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इसका रोज सेवन करने से कब्ज जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं।

शरीर को मिलती है पर्याप्त एनर्जी

मोरिंगा में आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन-बी पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इससे खाने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है और थकान की समस्या से छुटकारा मिलता है।

ब्लड शुगर होता कंट्रोल

मोरिंगा में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जो इंसुलिन प्रतिरोध को कम करके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार है। इसे खाने से अन्य बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना

मोरिंगा पाउडर बैड कोलेस्ट्रॉल को करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। इसे खाने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ