जलेबी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?


By Farhan Khan07, Mar 2024 12:55 PMjagran.com

जंगल जलेबी

जंगल जलेबी एक तरह का फल होता है, जो देखने में बिल्कुल जलेबी की तरह होता है। जंगल जलेबी आमतौर पर जंगलों में पाया जाता है।

औषधीय गुणों से भरपूर

जंगल जलेबी में बहुत सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। गांव में लोग इसे बहुत चाव से खाते हैं।

जंगल जलेबी खाने के फायदे

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि जंगल जलेबी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

इम्यूनिटी बूस्टर

जंगल जलेबी में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है। विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज रोगियों के लिए जंगल जलेबी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो हमारे लिए काफी फायदेमंद है।

आयुर्वेदिक दवाइयों में इसका इस्तेमाल

जंगल जलेबी, टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। कई आयुर्वेदिक दवाइयों में भी जंगल जलेबी का इस्तेमाल किया जाता है।

कैंसर से बचाव

जंगल जलेबी में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं। अगर इसका नियमित रूप से सेवन किया जाए, तो ये शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है।

पाचन शक्ति मजबूत

पाचन शक्ति को बढ़ाने में जंगल जलेबी काफी मददगार है। इसके सेवन से पेट की सेहत अच्छी बनी रहती है। यह फल एक नहीं, बल्कि 100 से भी अधिक बीमारियों के लिए फायदेमंद होता है।

ऐसे में आपको भी जंगल जलेबी का सेवन जरूर करना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com