शहद में लहसुन डुबोकर खाने से क्या होता है?


By Farhan Khan10, Oct 2025 04:42 PMjagran.com

शहद और लहसुन होता है हेल्दी  

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए अक्सर हेल्दी डाइट का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इनमें शहद और लहसुन भी शामिल है। इन चीजों को पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है।

शहद में लहसुन डुबोकर खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर शहद में लहसुन डुबोकर खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।  

शहद में मौजूद पोषक तत्व

शहद में मुख्य रूप से फ्रुक्टोज, ग्लूकोज, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-बी, विटामिन-सी, पोटेशियम, कैल्शियम, अमीनो एसिड, और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

लहसुन में पाए जाने वाले पोषक तत्व

लहसुन में विटामिन-बी6, विटामिन-सी, मैंगनीज, सेलेनियम, कैल्शियम, फास्फोरस,  विटामिन, फोलेट, थायमिन, नियासिन, आयरन और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।

खून की कमी होगी पूरी

जिन लोगों के शरीर में खून की कमी हो गई है। उन लोगों को शहद में लहसुन डुबोकर खाना चाहिए। इसमें आयरन होता है और आयरन खून की कमी को पूरा करता है।

दिल रहेगा हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको शहद में लहसुन डुबोकर खाना चाहिए। इसमें पोटेशियम होता है।

हड्डियां होंगी मजबूत

अगर आपकी हड्डियां समय से पहले वीक हो गई है, तो ऐसे में आपको अपनी हड्डियों को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आपको शहद में लहसुन डुबोकर खाना चाहिए। इनमें कैल्शियम पाया जाता है।

लिमिट में खाएं

हालांकि आपको शहद में लहसुन डुबोकर खाने से पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसे ज्यादा न खाएं। ज्यादा खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है।  

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com