आयुर्वेद की दुनिया में दालचीनी को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है, जो बड़ी से बड़ी बीमारी को ठीक कर सकती है। एक व्यक्ति की लंबे समय तक हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट में दालचीनी जरूर शामिल करनी चाहिए।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप खाली पेट दालचीनी में शहद मिलाकर खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को कौन से शानदार फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी मिल सकें।
शहद में फ्रुक्टोज, ग्लूकोज, विटामिन-बी, विटामिन-सी, विटामिन-ई, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, अमीनो एसिड, प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।
दालचीनी में विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
मानसून में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। ऐसे में दालचीनी में शहद मिलाकर खाने से आपकी इम्यूनिटी जड़ से मजबूत हो सकती है क्योंकि इसमें विटामिन-सी होता है।
जिन लोगों की हड्डियां वीक हो गई है। उन लोगों को खाली पेट दालचीनी में शहद मिलाकर खाना चाहिए। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों के लिए अच्छा माना जाता है।
आज के इस डिजिटल युग में आंखों की हेल्थ को बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। दालचीनी में शहद मिलाकर खाने से आपको आंखों से संबंधित कोई परेशानी नहीं होगी।
हालांकि आपको दालचीनी के साथ शहद खाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसे लिमिट में ही खाएं। ज्यादा खाने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com