आंवला, जिसे इंडियन गॉसबेरी भी कहा जाता है, आयुर्वेद में स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसका चूर्ण रोजाना सेवन करने से शरीर में कई बदलाव होते हैं। आइए जानें आंवला चूर्ण खाने के 7 फायदे।
आंवला ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक होता है। यह इंसुलिन के स्तर को संतुलित रखता है और टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
आंवले में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है। यह कब्ज, अपच और पेट में गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।
आंवला विटामिन C का बेहतरीन स्त्रोत है। रोजाना इसका चूर्ण खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा कम होता है।
आंवला बालों को मजबूत बनाता है, टूटने और सफेद होने से रोकता है। त्वचा पर भी इसका असर अच्छा होता है, इससे मुहांसों और डेड स्किन सेल्स की समस्या कम होती है।
आंवला ब्लड को साफ करता है और कोलेस्ट्रॉल कम करता है। इससे हार्ट अटैक और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है।
आंवला शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है। इसका सेवन लिवर को स्वस्थ रखता है और एनर्जी लेवल बढ़ाता है।
आंवला दिमाग को मजबूत बनाता है और याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण स्ट्रेस और चिंता को कम करने में भी सहायक होते हैं।
रोजाना 1–2 चम्मच आंवला चूर्ण को पानी या दूध में मिलाकर लें। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva