ड्राई फ्रूट्स शरीर को चुस्त और दुरुस्त रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इन ड्राई फ्रूट्स में अंजीर भी शामिल है। यह खाने में काफी टेस्टी भी होता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना भीगे 2 अंजीर खाते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
आपको बता दें कि अंजीर में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, कॉपर, फाइबर, विटामिन-ए और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि जो लोग रोजाना 2 भीगे अंजीर डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे उनका दिल हेल्दी रहता है क्योंकि इसमें पोटेशियम होता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भीगे अंजीर में कैल्शियम पाया जाता है। ऐसे में रोज इनका सेवन करने से आपकी हड्डियां मजबूत हो सकती हैं।
गर्मी के मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए भीगे 2 अंजीर खाए जा सकते हैं। इसमें विटामिन-सी होता है।
आज के समय में हर तीसरा व्यक्ति मोटापे की समस्या से जूझ रहा है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसके लिए भीगे अंजीर खाएं। अंजीर में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है।
रोजाना भीगे 3 अंजीर खाने से आपके शरीर में खून की मात्रा बढ़ सकती है। यह आयरन से भरपूर होता है और आयरन खून के लिए बेस्ट माना जाता है।
रोजाना भीगे 2 अंजीर खाने से आपका शरीर पूरे तरीके से फिट रहता है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com