खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से क्या होता है?


By Farhan Khan13, Aug 2025 02:04 PMjagran.com

पानी है जरूरी पानी

हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। सेहतमंद रहने के लिए एक व्यक्ति को दिन में 3.7 लीटर पानी पीना चाहिए। अपने शरीर में कभी पानी की कमी न होने दें।

गलत टाइम पर पानी न पिएं

शरीर के लिए पानी जितना जरूरी है, उतना ही इसकी टाइमिंग भी बेहद जरूरी है। गलत टाइम पर पानी पीने से आपका तबियत बिगड़ सकती है। पानी हमेशा टाइम पर पिएं।

खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना कैसा है?  

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो इससे सेहत पर क्या असर पड़ता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

खाना खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं

खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे आपके डाइजेस्टिव एंजाइम्स पर नेगेटिव असर पड़ता है और आपको ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

बढ़ सकता है वजन

जिन लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने की आदत है, तो ऐसे में उन्हें अपनी आदत सुधार लेनी चाहिए क्योंकि इससे आपका वजन बढ़ सकता है।

शुगर लेवल बढ़ने का खतरा

डायबिटीज के मरीजों को कभी भी खाना खाने के बाद तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे उनका शुगर लेवल और तेजी से बढ़ सकता है।  

पेट में बन सकती है गैस

अगर आप खाना खाने के बाद रोजाना पानी पीते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इससे आपके पेट में भयंकर गैस बन सकती है।

खाना खाने के आधे घंटे बाद पानी पिएं

अगर आप इन सभी समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको खाना-खाने के कम से कम आधे घंटे बाद पानी पीना चाहिए। इससे खाने को डाइजेस्ट होने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है।

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com