अक्सर लोग गर्मी में मौसम में कोल्ड ड्रिंक पीना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं कि ज्यादा कोल्ड ड्रिंक पीने से क्या होता है?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही, नुकसानदायक चीजें खाने से बचें।
अगर आप गर्मी के मौसम में ज्यादा कोल्ड ड्रिंक पीते हैं, तो शरीर पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में ज्यादा कोल्ड ड्रिंक पीने से बचना चाहिए।
कोल्ड ड्रिंक में पर्याप्त मात्रा में चीनी होती है। इसे ज्यादा मात्रा में पीने से वजन बढ़ने लगता है। इससे पेट नहीं भरता है और ज्यादा खाने का मन करता है।
ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है। ऐसा में ज्यादा कोल्ड ड्रिंक पीने से बचना चाहिए। इससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।
ज्यादा मात्रा में कोल्ड ड्रिंक पीने से लिवर खराब हो सकता है। इसमें ग्लूकोज और फ्रुक्टोज होता है। वहीं, ज्यादा कोल्ड ड्रिंक पीने से फ्रुक्टोज की अधिकता होती है, जो फैट में बदल जाता है।
कोल्ड ड्रिंक में चीनी की पर्याप्त मात्रा होती है। इसे ज्यादा पीने से दांतों में सड़न पैदा होने का खतरा बढ़ जाता है। इसमें फॉस्फोरिक एसिड और कार्बोनिक एसिड होते हैं, जो दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचाते हैं।
ज्यादा कोल्ड ड्रिंक पीने से शुगर लेवल बढ़ने लगता है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है। हार्ट के मरीजों को कोल्ड ड्रिंक पीने से परहेज करना चाहिए।
शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ