शतावरी को दूध में मिलाकर पीने से क्या होता है?


By Akanksha Jain30, Aug 2024 08:00 PMjagran.com

क्या है शतावरी?

शतावरी हिमालयी क्षेत्रों में पाई जाने वाली खास जड़ी-बूटी है, जो कई रोगों को ठीक करने में सफल है। शतावरी को लोग कई तरह से इस्तेमाल करते हैं।

शतावरी को दूध में पीने के फायदे

शतावरी में विटामिन ए, सी, ई, के, बी 6, फोलेट, लोहा, तांबे, कैल्शियम, प्रोटीन, और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसे अगर आप दूध में मिलाकर पिएंगे तो इसके कई सारे फायदे हैं।

पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं दूर

अगर आपको पाचन संबंधी कोई समस्या हैं तो आप शतावरी को दूध में मिलाकर पीएं। इसके सेवन से पाचन संबंधी सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

शतावरी से बढ़ता है वजन

अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आप शतावरी को दूध में मिलाकर पी सकते हैं। शतावरी और दूध में मौजूद प्रोटीन और वसा की मात्रा आपको वजन बढ़ाने में मदद करती है।

आती है अच्छी नींद

अगर आपको रात में अच्छे नींद नहीं आती है तो भी आप शतावरी को दूध में मिलाकर पीएं। इससे अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।

स्तनपान कराने वाली महिलाएं पीएं

इसके अलावा शतावरी और दूध को मिलाकर पीने से स्तनपान करवा रहीं माताओं को भी एनर्जी मिलती है। जो महिलाएं स्तनपान करवा रहीं हैं उन्हें भी ये पीना चाहिए।

स्किन के लिए फायदेमंद

दूध और शतावरी में मौजूद विटामिन, वसा और प्रोटीन आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आपकी स्किन ग्लोइंग बनती है।

कमजोरी होती है दूर

अगर आप दिनभर थकान महसूस करते हैं और शरीर में कमजोरी लगती हैं तो आपको ये जरूर पीना चाहिए।

इसके अलावा भी शतावरी को दूध में मिलाकर पीने से कई फायदे होते हैं। इसी तरह की खबरों से जुड़े रहने के लिए फॉलो करें Jagran.com