सुबह में खाली पेट कलौंजी का पानी पीने से क्या होता है?


By Farhan Khan24, Jul 2025 12:13 PMjagran.com

कलौंजी सेहत के लिए है जरूरी

आयुर्वेद में सदियों से कलौंजी का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता रहा है। कलौंजी खाने का जायका बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेस्ट मानी जाती है। लोग इसे अलग-अलग तरीके से डाइट में शामिल करते हैं।

कलौंजी का पानी पीने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सुबह में खाली पेट कलौंजी का पानी पीते हैं, तो इससे शरीर को कौन-से अद्भुत फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

कलौंजी में मौजूद पोषक तत्व

कलौंजी में ओमेगा-3 फैटी एसिड, ओमेगा-6 फैटी एसिड, विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं।

आंखें रहेंगी हेल्दी

अगर आप अपनी आंखों को लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कलौंजी का पानी पीना चाहिए क्योंकि इस पानी में विटामिन-ए पाया जाता है।

इम्यूनिटी में रामबाण

मानसून में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आपको डाइट में आपको कलौंजी का पानी पीना चाहिए क्योंकि इसमें विटामिन-सी होता है।

हड्डियां होंगी मजबूत

कलौंजी का पानी कैल्शियम का रिच सोर्स माना जाता है। ऐसे में अगर आप रोजाना यह पानी पीते हैं, तो इससे आपकी हड्डियां जड़ तक मजबूत हो सकती है।

खून की कमी होगी पूरी

जिन लोगों के शरीर में अक्सर खून की कमी रहती है। उन लोगों को आयरन से भरपूर कलौंजी का पानी पीना चाहिए। आयरन खून की कमी को पूरा करता है।

दिल के लिए बेस्ट

दिल को हेल्दी रखने के लिए कलौंजी के पानी से बढ़िया कोई ड्रिंक नहीं है। इसमें पोटेशियम होता है और पोटेशियम दिल का ख्याल रखने का काम करता है।

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com