गर्मी शुरू हो चुकी है और इस मौसम में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है। वहीं, आप किस बर्तन में पानी पी रहे हैं। यह भी काफी मायने रखता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में पानी पीते हैं, तो इससे क्या होता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि तांबे के बर्तन में पानी पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तांबे के बर्तन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गठिया के दर्द को कम करने में रामबाण माने जाते हैं। आपको रोज इस बर्तन में पानी पीना चाहिए।
तांबा हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। ऐसे में जो लोग रोजाना तांबे के बर्तन में पानी पीते हैं, उनके शरीर में कभी खून की कमी नहीं होती।
गर्मियों में अक्सर हमारा पेट खराब हो जाता है। इसके लिए तांबे के बर्तन में पानी पीना एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। इसमें पाचन को मजबूत बनाने वाले गुण पाए जाते हैं।
तांबे में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं। ये गुण इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करते हैं।
तांबा कोलेजन के प्रोडक्शन में मदद करता है और कोलेजन आपको लंबे समय तक जवां बनाए रखने में मदद करता है। आपको एक बार तांबे के बर्तन में पानी पीना चाहिए।
सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में पानी पीने से आप लंबे समय तक हेल्दी रहेंगे। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com