इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से क्या होता है?


By Farhan Khan23, Feb 2025 07:00 AMjagran.com

इंटरमिटेंट फास्टिंग

आज के समय में इंटरमिटेंट फास्टिंग बेहद पॉपुलर हो रही है। यह हेल्दी लाइफस्टाइल का एक तरीका है। इसमें एक सीमित समय के अंदर ही आपको खाना खाता होता है और बाकी समय आपको उपवास करना पड़ता है।

इंटरमिटेंट फास्टिंग के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं, तो इससे सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

होगा वेट लॉस

इंटरमिटेंट फास्टिंग से कैलोरी का सेवन कम होता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। आप भी एक बार ट्राई कर सकते हैं।

दिल रहता है सेहतमंद

इंटरमिटेंट फास्टिंग खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर सकता है, जिससे दिल के स्वास्थ्य में सुधार होता है।

दिमाग के स्वास्थ्य को बनाता है बेहतर

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि इंटरमिटेंट फास्टिंग दिमाग के स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है और न्यूरोडीजेनेरेटिव डिजीज के खतरे को कम कर सकता है।

मेंटल हेल्थ रहती है अच्छी

इंटरमिटेंट फास्टिंग आपके मूड और एनर्जी के स्तर को बेहतर बना सकता है। यह आपको तनाव और चिंता से राहत दिलाने में भी मदद कर सकता है।

ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

इंटरमिटेंट फास्टिंग आपके इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम कर सकता है, जिससे आपके शरीर को ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com