अगर खाने में नमक न डाला जाए तो खाने का स्वाद नहीं आता है, लेकिन अगर नमक ज्यादा हो जाए तो खाने का स्वाद बिगड़ जाता है।
नमक हमारे खाने का सबसे अहम हिस्सा है। नमक में सोडियम क्लोराइड , मैग्नीशियम क्लोराइड, मैग्नीशियम सल्फेट, कैल्शियम सल्फेट पाए जाते हैं।
अगर हम एक हफ्ते तक नमक नहीं खाएंगे तो हमारे शरीर में कई बदलाव महसूस होंगे। आज हम आपको बताएंगे कि अगर हम एक हफ्ते तक नमक न खाएं तो क्या होगा।
मनुष्य का शरीर बिना सोडियम के नहीं रह सकता है। अगर आप नमक का सेवन नहीं करेंगे तो आपका बीपी घट सकता है।
इसके अलावा सिरदर्द भी आपको हो सकता है। नमक न खाने से सोडियम का लेवल तेजी से नीचे गिरता है, जिससे कई समस्याएं हो सकती हैं।
अगर आप एक हफ्ते तक नमक नहीं खाएंगे तो आपका शरीर कमजोर पड़ जाएगा। साथ ही मसल्स पेन और चक्कर भी आ सकते हैं।
शरीर में नमक की मात्रा कम होने पर बॉडी एक्स्ट्रा पानी को होल्ड कर लेती है, जिससे शरीर में सूजन आ सकती है।
अगर आप नमक का सेवन नहीं करेंगे तो खाने का स्वाद आना बंद हो जाएगा और खाना आपको अजीब लगने लगेगा।