अक्सर लोग सुबह के समय अदरक का सेवन करते हैं। इससे शरीर पर कई तरह के प्रभाव पड़ने लगते हैं। आइए जानते हैं कि खाली पेट अदरक चबाने से क्या होता है?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए चीजों के बारे में और खाने के समय को जानना चाहिए।
इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। इसका सेवन सही समय पर करना चाहिए।
सुबह खाली पेट अदरक का टुकड़ा चबाने से सेहत को नुकसान हो सकता है। इसे सही समय पर खाने से ही हेल्थ को लाभ होता है।
अदरक की तासीर गर्म होती है। इसे सुबह खाली पेट खाने से पेट में जलन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, दस्त, गैस और उल्टी होने का भी खतरा बढ़ जाता है।
सुबह खाली पेट अदरक का टुकड़ा चबाने से ब्लड प्रेशर कम होने लगता है। अगर आप ब्लड प्रेशर की दवा ले रहे हैं, तो खासकर खाली पेट अदरक खाने से बचें।
सुबह खाली पेट अदरक खाने से दिल की धड़कन में अनियमितता आने लगती है। इसके अलावा, अनिद्रा जैसी समस्या होने का भी खतरा बढ़ जाता है।
सुबह अदरक की चाय पीने से सेहत को कई फायदे होते हैं। इसमें पाए जाने वाले गुण इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इससे शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा भी नहीं रहता है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ