पान के पत्ते पर सुपारी रखकर जलाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra30, Dec 2024 12:42 PMjagran.com

पान का पत्ता

इस पत्ते का उपयोग अधिकतर शुभ कार्यों में किया जाता है। वहीं, इससे कई उपाय भी किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं कि पान के पत्ते पर सुपारी रखकर जलाने से क्या होता है?

पूजा-पाठ करना

अक्सर लोग स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करते हैं। इस दौरान देवी-देवताओं को पान का पत्ता अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन में आने वाली संकट दूर होते हैं।

पान के साथ सुपारी जलाना

कई बार आपने देखा होगा कि पूजा-पाठ में पान के पत्ते के ऊपर सुपारी रखकर जलाया जाता है। ऐसा करने से कई तरह के फायदे होते हैं।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

पान पर सुपारी रखकर जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही, नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है और बुरी नजरों से भी छुटकारा मिलता है।

धन का आगमन

अगर आप धन की कमी का सामना कर रहे हैं, तो पान के पत्ते पर सुपारी रखकर जलाएं। ऐसा करने से धन का आगमन होता है और तंगी दूर होती है।

परिवार में सुख-समृद्धि

गृह क्लेश का सामना करने वाले लोगों को पान के साथ सुपारी जलाना चाहिए। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और रिश्ते मजबूत होते हैं।

हनुमान जी का आशीर्वाद

पान के पत्ते पर सुपारी रखकर जलाने से हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही, रुके हुए कार्य होने लगते हैं और परेशानियां भी दूर होती हैं।

मनोकामना होती है पूरी

पूजा करते समय पान के साथ सुपारी जलाने से शुभ फल मिलता है। इससे साधक की मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं और कार्य में सफलता मिलती है।

पढ़ते रहें

घर में जलाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ